Saturday, June 12, 2021

कौन है रोल मॉडल ?

 हर एक इंसान एक दूसरे से अलग है । सबकी अपनी एक अलग जिन्दगी है ।  सबके हालात अलग अलग होते हैं और जिनेका सलीक़ा अलग  होता है । हर कोई एक आदर्श और खूबसूरत ज़िन्दगी चाहता है और इस लिए अपने अपने क्षेत्र के कामयाब लोगोंको देखते हैं और उन जैसा बनने की कोशिश करते हैं । इस तरह हम अपना एक रोल मॉडल चुनते हैं । 

एक व्यक्ति के लिए कई सारे रोल मॉडल हो सकते हैं । या कोई किसी एक व्यक्तित्वके ही नक़्शे क़दम पर चलकर अपना मुकाम हासिल करना चाहता हैं । 


कभी एक आम आदमी के लिए उसका बुज़ुर्ग ही सब कुछ हो सकता है या कोई सेलिब्रिटी, कोई नेता, कोई आध्यात्मिक या धार्मिक गुरु, एक शिक्षक, कोई वैज्ञानिक, या कोई अवतार । इस्लाम धर्म मानने वालोंके लिए हज़रत मोहम्मद "सल्लल्लाहअलैहि व सल्लम" ही बेहतरीन रोल मॉडल हैं। क्रिश्चन के लिए "जेसस" । सनातन धर्माम्वली के लिए भगवान शिव, कृष्ण, गणेश, ब्रम्हा, विष्णु, महेश आदि । आजके दौर में लोग बड़े उद्योगपति, कारोबारी लोगोंको अपना रोल मॉडल बनाते हैं


अगर कोई खेलके मैदान में अपना नाम बनाना चाहता है तो किसी क्रिकेटर, फुटबॉलर, बॉक्सर, रेसलर, या खेल के मैदानके किसी एक कामयाब शख्सियतको अपना रोल मॉडल बनाता है । 

कोई कामयाब नेता बनना चाहता है तो महात्मा गांधी, नेल्सन मंडेला, अब्राहम लिंकन, बाराक ओबामा जैसे लोगोंके सिद्धांतोंका अनुसरण करता हैं । 




कोई विज्ञानमें महारत हासिल करना चाहता है तो अल्बर्ट आइंस्टाइन, इसाक न्यूटन, ज्ञालिलियो ज्ञालीली, स्टीफ़ेन हॉकिन्स, थॉमस एडिसन, चार्ल्स डार्विन जैसे अद्भुत लोगोंको अपने जीवनमें उतारने की कोशिश करता है।

फैशन के दुनियामे एक मिसाल कायम करने वाले लोगों के लिए अनगिनत नाम हैं जिनको लोग अपना गुरु मानते हैं और काम करते हैं ।

आप ऐसे हजारों लोगोंको देख सकते हैं जो किसी न किसी एक लौह पुरूषको अपना रोल मॉडल मानते है । 




ये तो बात होगई एक आम आदमी की जो अपना एक रोल मॉडल चुनता है और उनके रास्ते पर चलकर उन जैसा मक़ाम हासिल करना चाहता हैं । लेकिन मैं जो बात कर रहा हूँ वो है एक रोल मॉडल कि । 

कौन है रोल मॉडल ?  हम क्यों रोल मॉडल नही हैं ? क्या हम बन सकते हैं रोल मॉडल ? 


हम इन सारे सवालोंका जवाब आगे जानेंगे और फिर हम ये तय करेंगे के हमे किस तरह अपने जीवनको जीना है । सिर्फ जीना है या अपने जीवनको एक दिशा देना है जो हमें एक अलग पहचान दिलाएगी और हमभी एक रोल मॉडलकी तरह हमेशा लोगोंके दिनचार्यमे जीवित रहेंगे । 


"एक व्यक्ति सफल या असफल है, इस बात पे निर्भर करता है के वो मेहनती है के नही?,  

किसी कामके प्रति कितना संकल्पित है?, तठस्थ और दृढ़ है के नही ?, नियम और समयका कितना पालन करता है ? सच और झूठ उसके लिए क्या सिर्फ शब्द हैं या इनमे भिन्नता रखता है ?, नैतिक मूल्य और मान्यतासे कितना संबंध है ? आदि-इत्यादि ।। " 



 


तो फिर आइए जानते हैं एक रोल मॉडलके जीवनमे क्या विशेष है । 

  • दृढ़ आत्मविश्वास 


एक व्यक्ति जिसका आत्मबल असाधारण हो, किसी भी परिस्थितिमें अपने फैसले पर अडिग रहे, और अपने जीवनमे कुछ कर गुजरने के लिए हमेशा तैय्यार रहे, किसी शक्तिके आगे न झुके, न डरे, ऐसे दृढ़ और संकल्पित लोग रोल मॉडल बनते हैं । 


  • दिशा निर्धारण 


ऐसे व्यक्ति एक निर्धारित दिशामें चलते हैं । असमंजसता जैसे शब्द इनके जीवनमे नही होता है । निरंतर अपने काममे जुटे रहते है और कभी थकते नही हैं । कभी छुट्टी नही लेते हैं । कम बोलते हैं और ज्यादा काम करते है । इनका ध्यान पूरा केंद्रित रहता है । इस तरह असंभवको संभव करते हैं । 


  • ईमानदार 


"सादा जीवन उच्च विचार"के धनी ये लोग कभी झूठ नही बोलते हैं। किसीको तकलीफ देना नही चाहते और अपने काममें मगन रहते हैं । ये लोग इतने सच्चे होते है के खुदको भी धोका नही देते हैं । ऐसे लोग अपने लिए नही जीते बल्कि इनका सारा जीवन लोगोंकी भलाई और उन्नतिके लिए समर्पित होता है । इसिलए ऐसे व्यक्तित्व दुनियासे जानेके बाद भी लोगोंके बीच सदा जिंदा रहते हैं । 


एक रोल मॉडल कभी निराश नही होता है । "सर्व गुण सम्पन्न" जैसे वाक्य आपने हमेशा सुना होगा । "अवगुण" शब्द इनके लिए नही बना । ये लोग इंसानियतके लिए त्याग करते हैं । इनमे द्वेष, ईर्ष्या, अहंकार बिल्कुल नही होता है । कठोर परिस्थितियोंमें संयम और साहसके साथ जीवन निर्वाह करते हैं ।


अगर आप इस लेख से प्रेरित होकर अपने जीवनको एक नई राह देते है तो मुझसे ज्यादा खुशी किसी और व्यक्तिको नही होगा । आप अपने जीवनमे झांककर देखिए और खुदसे पूछिए । 


  • क्या आपमे आत्मबल की कमी है ? 
  • क्या वो चीज़ है जो आपको आपके लक्ष्य हासिल करने से रोकती है ?
  • क्या आप हमेशा सच बोलते है ? 
  • क्या आप ईमानदार हैं ? 


जब आप इन सवालोंका जवाब देंगे तो आप खुदको बेहतर तौर पर जान सकेंगे । यदि आपने खुदको आंकलन करलिया तो कामयाबी आपके पीछे दौड़ेगी और आप आगे । 


पांच ऐसे व्यक्तित्वका नाम अपने डायरीमें लिखकर ज़रूर रखें जो आपको प्रभावित करते हैं और जिनके जैसा आप बनना चाहते हैं । उनके अद्भुत योगदानके बारेमे पढिये और देखिए उन्होंने किस मापदंडको अपनाकर वो मुक़ाम हासिल किया जो आपभी हासिल करना चाहते हैं ।


मैं आपकी उन्नति की कामना करता हूँ और इस आशा के साथ विदा चाहता हूँ के आप मुझे अपने प्रार्थनामें शामिल करेंगे । किसी भी विषयसे आधारित आपके कोई भी प्रश्न हो तो मुझे नीचे कमेंट बॉक्स में लिखिए, मैं पूरी ईमानदारीसे आपके प्रश्नका उत्तर दूंगा ।


Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home