Thursday, April 7, 2022

नज़्म ( ज़रा सोंचकर देखो )

                

कहानी तुमसे शुरू तुमपे खतम

ये बात और है 

न तुम रहे तुम, न हम रहे हम 

वस्ल का रास्ता कहीं कट गया है

उस पार रुके तुम, इस पार फंसे हम

देर से रुकी हुई सांसोंको 

आ ज़रा एक आह भर दे

बिखरे हुए जज्बों को ज़रा समेटे हम

तमन्नाओं की रविश में बहुत दूर

निकल आए, भटक रहे हम 

ज़रा सोंचकर देखो क्या हुआ?

कहां चुके तुम, कहां चुके हम 

~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~~

Redmi Smart Band Pro SportsWatch- 1.47” Large AMOLED Display



Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home